Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होली–रमजान साथ, शांति, सादगी और सतर्कता पर जोर — प्रशांत कुमार
    जमशेदपुर झारखंड

    होली–रमजान साथ, शांति, सादगी और सतर्कता पर जोर — प्रशांत कुमार

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में टेल्को थाना की शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस वर्ष होली और रमजान/ईद एक ही महीने में पड़ रहे हैं, जो आपसी सद्भाव और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पर्वों को उनकी गरिमा, सादगी और उल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है, तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक का संचालन केंद्रीय शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि टेल्को थाना शांति समिति पूर्व की भांति प्रशासन को पूर्ण सहयोग देगी, ताकि भाईचारे का यह पर्व उत्सव के रूप में संपन्न हो। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं झारखंड प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण ने टाटा मोटर्स कमांड क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं—विशेषकर सड़क और बिजली—के त्वरित समाधान की मांग की, ताकि होली से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें।बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजउद्दीन खान, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, भाजपा नेता डी.डी. त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि के रूप में वरीय पदाधिकारी बी.के. चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। प्रशासन और समाज के साझा प्रयास से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संकल्प दोहराया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में विद्युत दर पर जनसुनवाई आज, आयोग अध्यक्ष का भव्य स्वागत
    Next Article आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 में वादों की बरसात या हकीकत से दूर सियासत, जनता ने उठाए तीखे सवाल

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.