नगरपालिका चुनाव को लेकर जामताड़ा–नाला में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: अम्बर लकड़ा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, संथाल परगना क्षेत्र, दुमका द्वारा जामताड़ा एवं नाला क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस क्रम में दोनों स्थानों पर अलग-अलग समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर बलों की प्रतिनियुक्ति, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर विस्तृत समीक्षा की गई। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त बलों की तैनाती के लिए पुलिस मुख्यालय, रांची से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई। जामताड़ा आगमन पर पुलिस केंद्र में सशस्त्र बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

