Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप क्रिकेट: दोमुहानी XI ने जीता खिताब, आशुतोष के शतक और आनंद के हरफनमौला खेल से दलमा XI पस्त
    Breaking News खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मीडिया कप क्रिकेट: दोमुहानी XI ने जीता खिताब, आशुतोष के शतक और आनंद के हरफनमौला खेल से दलमा XI पस्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया कप क्रिकेट: दोमुहानी XI ने जीता खिताब, आशुतोष के शतक और आनंद के हरफनमौला खेल से दलमा XI पस्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मीडिया कप क्रिकेट’ के फाइनल मुकाबले में दोमुहानी XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दलमा XI को 89 रनों से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आशुतोष के तूफानी शतक और आनंद कुमार की सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर दोमुहानी XI ने विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था।

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी दोमुहानी XI ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आशुतोष ने आतिशी पारी खेलते हुए मात्र 61 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका बखूबी साथ आनंद कुमार ने दिया, जिन्होंने 45 गेंदों पर 67 रनों (7 चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी खेली। शुभदर्शी ने भी महत्वपूर्ण 26 रनों का योगदान दिया।

    लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही दलमा XI

    232 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दलमा XI की टीम दबाव में नजर आई और 19.2 ओवरों में महज 142 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से रंजन ने 29, राकेश झा ने 27 और पंकज ने 22 रन बनाए, लेकिन ये पारी टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी रही। दोमुहानी XI की ओर से गेंदबाजी में मिथुन और अशोक सिंह ने घातक प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट चटकाए।

    मैच के बाद आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में शहर की कई गणमान्य हस्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आशुतोष को उनके शानदार शतक के लिए ‘बेस्ट बैटर’ और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आनंद कुमार को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया। ललित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।

    समारोह में मुख्य रूप से जेजीएपीसीपीएल के एमडी अभिजीत ए. नानोटी, टीएसयूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर, आधुनिक ग्रुप के सीईओ अरुण कुमार िमश्रा और बलजीत सिंह, प्रसिद्ध समाजसेवी शेखर डे, रुंगटा माइन्स के एडिशनल वीपी गिरधारी लाल पारिख, आरकेएफएल के दिनेश पारिख, आरएसबी के चेयरमैन एस.के. बेहरा, टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन से निभा शर्मा, राहुल कुमार उपस्थित थे। इनके साथ साथ दिलावर साहू अौर बीएन शर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मनोज कुमार िसंह, महासचिव िवनय पूर्ती अौर कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो ने अहम भूमिका निभायी।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुमार भवानंद, गणेश मेहता, उत्तम पाठक, बृज भूषण सिंह देवानंद सिंह सहित कई अन्य मीडियाकर्मी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर उनके खेल की सराहना की।

    आशुतोष के शतक और आनंद के हरफनमौला खेल से दलमा XI पस्त मीडिया कप क्रिकेट: दोमुहानी XI ने जीता खिताब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई नगर परिषद चुनाव : क्षेत्र में अमन-चैन व विकास के लिए रिंकू सिंह को भारी बहुमत विजयी बनाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा झारखंड में गुंडों की समानांतर सरकार, नगर निकाय चुनाव से डर रही है सत्ता

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.