Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोलागोड़ा में वीर शहीद रघुनाथ सिंह जयंती पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छोलागोड़ा में वीर शहीद रघुनाथ सिंह जयंती पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छोलागोड़ा में वीर शहीद रघुनाथ सिंह जयंती पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी भूमिज चुहाड़ सेना द्वारा बड़ाखुरसी चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह की 231वीं जयंती के अवसर पर छोलागोड़ा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन के दौरान युवाओं का जोश और खेल भावना देखते ही बन रही थी।

    *लूपानडीह एफसी बना विजेता, धनचटानी एफसी उपविजेता*

    रोमांचक मुकाबलों के बाद लूपानडीह एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि धनचटानी एफसी उपविजेता रही। विजेता टीम को ₹15,000 तथा उपविजेता टीम को ₹12,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विधायक संजीव सरदार ने स्वयं खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

    इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें युवा : विधायक

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद रघुनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद समाज में भाईचारा, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा।

    मौके पर ग्राम प्रधान हरिपद सिंह, शिवचरण सिंह, छोलागोड़ा ग्राम प्रधान जन्मेजय सिंह, सदस्य देव शरण सिंह, सोमनाथ सिंह, गुनघर सिंह सहित समाज के बुद्धिजीवी, माताएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

    छोलागोड़ा में वीर शहीद रघुनाथ सिंह जयंती पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
    Next Article उत्कलिय ब्राह्मण समाज के सह सचिव को माता शोक

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.