Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, राज्य सरकार पर साधा निशाना
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा के आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा के आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, राज्य सरकार पर साधा निशाना

    जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गोड्डा जिला प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने भगवान शिव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधानसभा क्षेत्र एवं राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ कि आमलवानी जैसे आदिवासी बहुल गांव में भगवान शिव के साथ-साथ आदिवासी समाज के वीर नायकों सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धा अर्पित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने सामाजिक जागरूकता का आह्वान करते हुए लोगों से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का आदिवासी समुदाय आज भी अपेक्षित विकास से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन समुदायों को विकास की मुख्यधारा में अग्रणी स्थान मिलना चाहिए था, वे आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम चुनाव, सुधा गुप्ता की जीत के लिए आस्था का संकल्प, मां तारा काली मंदिर में यज्ञ–अनुष्ठान
    Next Article वसीयत बनाम ‘कथित भाई’ का दावा, सोनारी में मकान को लेकर बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ से दहशत

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.