Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वसीयत बनाम ‘कथित भाई’ का दावा, सोनारी में मकान को लेकर बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ से दहशत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वसीयत बनाम ‘कथित भाई’ का दावा, सोनारी में मकान को लेकर बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ से दहशत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वसीयत बनाम ‘कथित भाई’ का दावा, सोनारी में मकान को लेकर बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ से दहशत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत सोनारी स्थित परदेसी पाड़ा बी ब्लॉक में मकान को लेकर अजीबो-गरीब विवाद सामने आया है। घर की मालकिन की मौत के बाद उसमें वर्षों से रह रहे भाड़ेदार और मृतका के कथित भाई के बीच स्वामित्व को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

    घर में रह रहे सुरेश महानंद और उनकी पत्नी रोहिणी महानंद ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से उक्त मकान में रह रहे हैं। मकान के मालिक बिलासपुर के एक सरकारी अस्पताल में पदस्थापित रहे डॉक्टर सपन कुमार बासु तथा टेल्को स्थित लेडी इंदर स्कूल की शिक्षिका कोनिका बासु थीं। कुछ वर्ष पूर्व डॉक्टर सपन कुमार का निधन हो गया था, जबकि वर्ष 2024 में कोनिका बासु की भी चेस्ट कैंसर से मौत हो गई।

    महानंद दंपति का दावा है कि बीमारी के दौरान उन्होंने ही कोनिका बासु की देखभाल की थी, जिसके बदले उन्हें बिना भाड़ा दिए मकान में रहने की अनुमति दी गई थी। उनका कहना है कि कोनिका बासु ने एक वसीयत भी बनाई थी, जिसमें उनके निधन के बाद मकान में रहने का अधिकार महानंद परिवार को दिए जाने का उल्लेख है।

    घटना ने नया मोड़ तब लिया जब संजय सोम नामक एक व्यक्ति अचानक घर पहुंचा और स्वयं को कोनिका बासु का भाई बताते हुए मकान पर अपना अधिकार जताने लगा। महानंद परिवार का आरोप है कि इतने वर्षों में उन्होंने संजय सोम को कभी घर आते नहीं देखा था। आरोप है कि संजय सोम बार-बार घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करता रहा।

    बीते दिन संजय सोम कुछ महिलाओं और साथियों के साथ घर में जबरन घुस गया। आरोप है कि महिलाओं के साथ मारपीट की गई, कमरे की दीवारों को तोड़ दिया गया और घर का सामान बाहर फेंक दिया गया। सुरेश महानंद ने आरोप लगाया कि इस दौरान लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात, कांसे के बर्तनों से भरा बक्सा, किचन का सामान, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और वसीयत के दस्तावेज भी ले जाए गए।

    रविवार को भी क्षेत्र की कुछ महिला नेत्रियों द्वारा घर पर दोबारा धावा बोलने की बात कही जा रही है। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। लगातार हो रही घटनाओं से सहमा महानंद परिवार मुख्य गेट पर ताला लगाकर खुद को घर में ही सुरक्षित रखने को मजबूर है। परिवार ने आशंका जताई है कि कथित भाई कभी भी अनहोनी कर सकता है।

    पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर समाधान निकालने की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

    मारपीट और तोड़फोड़ से दहशत वसीयत बनाम ‘कथित भाई’ का दावा सोनारी में मकान को लेकर बवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के आमलवानी गांव में महाशिवरात्रि पर भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, राज्य सरकार पर साधा निशाना
    Next Article मानगो शंकोसाई में कुमकुम ने जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से मांगा आशीर्वाद।

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.