ईस्ट जाकिर नगर में बन्ना गुप्ता की पदयात्रा, सुधा गुप्ता के समर्थन में मांगे वोट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी एवं मानगो मेयर प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता के समर्थन में ईस्ट जाकिर नगर क्षेत्र में व्यापक पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से डोर-टू-डोर संपर्क कर वोट देने की अपील की।
पदयात्रा का नेतृत्व शाहिद इकबाल, अख्तर मामा, मंजर, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद परवेज, मलिक, मोहम्मद आदिल उर्फ मोती भाई और मोहम्मद अदनान ने किया। कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
अंसार खान ने बताया कि मानगो के हर क्षेत्र से सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को लोगों का भरपूर समर्थन और दुआएं मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के लोगों ने सुधा गुप्ता को विजयी बनाने का भरोसा दिया है।
पदयात्रा में मौलाना अंसार खान, शाकिर खान, मोहम्मद सिद्दीक़, सईदा बाजी, मोहम्मद आदिल उर्फ मोती भाई, मोहम्मद नवाब, इज़हारुल हक, बबलू नौशाद, मोहम्मद नसीम उर्फ कल्लू, मुबारक हुसैन, मोहम्मद शमशाद, इरशादुल्लाह, मोहम्मद अहसान, ताजू, बंटी, डब्बू, शाहनवाज, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद सरफराज, फहीम, मोहम्मद नदीम, सेठ भाई, तनवीर आलम, मोहम्मद ताज और मोहम्मद जावेद समेत अन्य समर्थक उपस्थित रहे।
चुनावी माहौल के बीच क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान जारी है और प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

