Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया सरकारी गोदाम में अनाज आपूर्ति पर सवाल, नियमों को दरकिनार करने के आरोप।
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गम्हरिया सरकारी गोदाम में अनाज आपूर्ति पर सवाल, नियमों को दरकिनार करने के आरोप।

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी अनाज गोदाम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि Central Warehousing Corporation (CWC) से ट्रकों के माध्यम से आए अनाज के बोरे बिना गोदाम में विधिवत भंडारण और वजन प्रक्रिया पूरी किए सीधे डीलरों को आपूर्ति करने वाले डीएसडी वाहनों में लोड कराए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नियमों के तहत CWC से प्राप्त अनाज को पहले प्रखंड गोदाम में उतारकर उसका वजन कराया जाना और स्टॉक रजिस्टर में प्रविष्टि करना अनिवार्य है। इसके बाद ही संबंधित डीलरों को आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। लेकिन आरोप है कि इन नियमों को दरकिनार कर अनाज की सीधी लोडिंग कराई जा रही है।

    मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी के पदभार ग्रहण करने के बाद से कथित तौर पर अनियमितताओं को बढ़ावा मिलने की चर्चा है। आरोप यह भी है कि बीसीओ सुनील चौधरी स्वयं गोदाम के मुख्य द्वार पर बैठकर पूरी लोडिंग प्रक्रिया की निगरानी करते देखे गए, जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में मौजूद थीं। डीएसडी के तहत उपलब्ध कराए गए वाहन संख्या JH22G3092 के चालक से पूछताछ में भी लोडिंग प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अब तक किसी वरीय पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमों के विपरीत अनाज की सीधी निकासी की जा रही है, तो इससे सरकारी खाद्यान्न वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर क्या संज्ञान लेता है और आरोपों की जांच किस स्तर पर कराई जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशासन गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी।
    Next Article जमशेदपुर | मानगो नगर निगम परिषद वार्ड 16 में मनीषा का जनसंपर्क तेज, विकास का वादा; वोट वार्ड 33 में होने से खुद को नहीं दे पाएंगी मत

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    October 17, 2026

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.