Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी दोमुहानी में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोनारी दोमुहानी में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी दोमुहानी में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब

    हजारों शिवभक्तों का जुटान, बन्ना–सुधा गुप्ता ने किया नदी पूजन; हर-हर महादेव से गूंजा संगम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:लौहनगरी में महाशिवरात्रि का पर्व इस बार ऐतिहासिक आस्था और भव्यता के साथ मनाया गया। सोनारी स्थित सोनारी दोमुहानी संगम पर हजारों की संख्या में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
    कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की। उन्होंने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ दोमुहानी संगम घाट पर विधि-विधान से नदी पूजन कर मां स्वर्णरेखा की आराधना की। इसके बाद भव्य स्वर्णरेखा आरती का आयोजन हुआ, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

     

    बनारस के अस्सी घाट की तर्ज पर भव्य आरती

    अस्सी घाट (वाराणसी) के प्रसिद्ध आशुतोष महाराज के नेतृत्व में आए पंडितों के समूह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती संपन्न कराई। दीपों की पंक्तियों, शंखनाद और घंटियों की गूंज से पूरा संगम क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। अलौकिक पुष्प वर्षा और आकर्षक आतिशबाजी ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।

     

    भक्ति में झूमे श्रद्धालु, पूर्व मंत्री भी हुए भाव-विभोर

    आरती के दौरान स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति ने शिव भजनों की अमृत वर्षा की, जिस पर हजारों श्रद्धालु झूम उठे। भक्ति के संगम में लीन पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी श्रद्धा के ठुमके लगाते नजर आए। शिव-पार्वती और अन्य देवी-देवताओं से जुड़ी कलाकृतियां एवं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

    विकास का प्रतीक बना दोमुहानी संगम

    गौरतलब है कि मंत्री पद पर रहते हुए बन्ना गुप्ता ने सोनारी दोमुहानी संगम क्षेत्र का नये सिरे से विकास कराया था। घाट का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और भगवान शिव की भव्य प्रतिमा की स्थापना के बाद यह स्थल शहर का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन चुका है।

    महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण रहा कि आस्था और संस्कृति के इस संगम ने अब शहर की पहचान का रूप ले लिया है।
    पूरा जमशेदपुर दिनभर शिवमय रहा और दोमुहानी संगम आस्था का केंद्र बनकर श्रद्धालुओं की भक्ति का साक्षी बना।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अथक प्रयास से नाला विधानसभा क्षेत्र में हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट से बढ़ेगी सुरक्षा व सुविधा
    Next Article मानगो में बन्ना गुप्ता की पदयात्रा, पत्नी सुधा गुप्ता के लिए घर-घर मांगा समर्थन

    Related Posts

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    June 17, 2026

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    June 17, 2026

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.