Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई निकाय चुनाव: साहू समाज ने रिंकू सिंह को दिया पूर्ण समर्थन, चुनावी अभियान को मिली मजबूती
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई निकाय चुनाव: साहू समाज ने रिंकू सिंह को दिया पूर्ण समर्थन, चुनावी अभियान को मिली मजबूती

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई निकाय चुनाव: साहू समाज ने रिंकू सिंह को दिया पूर्ण समर्थन, चुनावी अभियान को मिली मजबूती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार रिंकू सिंह के पक्ष में साहू समाज एकजुट हो गया है। मंगलवार को नया बस्ती स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज एवं न्यू एकता क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से रिंकू सिंह को तन-मन-धन से समर्थन देने का ऐलान किया गया।

    बैठक में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने समाज के लोगों से क्रम संख्या 08 पर “ईंटें छाप” के सामने वाला बटन दबाकर रिंकू सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

    साहू समाज का समर्थन मिलने के बाद रिंकू सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए गर्ल्स स्कूल रोड, रथ गली, बीएस लाइट गली, शिवा रेजिडेंसी, अर्जुन कॉम्प्लेक्स और मद्रासी मोहल्ला समेत कई इलाकों में घर-घर संपर्क किया। इस दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने उन्हें “विजयी भव” का आशीर्वाद दिया।

    रिंकू सिंह ने कहा कि वे राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने अपने चुनाव चिह्न “ईंट” को विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि जिस तरह ईंट-ईंट जोड़कर मजबूत इमारत बनती है, उसी तरह जुगसलाई के विकास के लिए उनके संकल्प भी ठोस हैं।

    बैठक में साहू समाज और न्यू एकता क्लब के पदाधिकारी व सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे। सामाजिक संगठनों के इस समर्थन से जुगसलाई निकाय चुनाव में रिंकू सिंह की स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है।

    चुनावी अभियान को मिली मजबूती जुगसलाई निकाय चुनाव: साहू समाज ने रिंकू सिंह को दिया पूर्ण समर्थन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद मनमथ बास्के की 70वी जयंती पर कुंडालुका में आयोजन, विधायक संजीव सरदार ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
    Next Article नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान ने चलाया जनसंपर्क अभियान 

    Related Posts

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    September 22, 2026

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    September 22, 2026

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.