Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा शुरू, 6 प्रखंडों में 9 लाख लोगों को दवा देने का लक्ष्य
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा शुरू, 6 प्रखंडों में 9 लाख लोगों को दवा देने का लक्ष्य

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा शुरू, 6 प्रखंडों में 9 लाख लोगों को दवा देने का लक्ष्य

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिले में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुंदरनगर (जुगसलाई) में किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बच्चों के साथ स्वयं एलबेंडाजोल एवं डीईसी की दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की।

    यह विशेष अभियान 10 से 25 फरवरी 2026 तक जिले के पोटका, पटमदा, जुगसलाई, मुसाबनी, घाटशिला और बोड़ाम प्रखंडों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत लगभग 9 लाख लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    अभियान के पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बनाए गए विशेष बूथों पर दवा दी गई, जबकि शेष दिनों में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लक्षित आबादी को दवा खिलाएंगे।

    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य कर्मियों के सामने दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य है।

    सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति दवा का सेवन नहीं करेंगे। दवा खाली पेट नहीं खानी है और यह पूरी तरह सुरक्षित व निःशुल्क है। उन्होंने फाइलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई, मच्छरदानी के उपयोग और सामूहिक दवा सेवन पर जोर दिया।

    6 प्रखंडों में 9 लाख लोगों को दवा देने का लक्ष्य पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी धर्म के अपमान का लाइसेंस नहीं, भगवा पर आपत्तिजनक बयान को लेकर हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह का कड़ा एतराज़
    Next Article नगर निकाय चुनाव के बीच भाजपा में असंतोष, चंपाई सोरेन बैठकों से दूर

    Related Posts

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    September 23, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    September 23, 2026

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    रामचंद्र उरांव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    DPAC की बैठक में संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.