सामान्य प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत मानगो, जुगसलाई एवं चाकुलिया नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में पूरी की गई।
मानगो नगर निगम क्षेत्र में 190, जुगसलाई नगर परिषद में 41 एवं चाकुलिया नगर पंचायत में 18 बूथों पर मतदान कराया जाएगा।
द्वितीय रेंडमाइजेशन के तहत मतदान दलों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों से टैग किया गया।
नगरपालिका निर्वाचन बैलेट बॉक्स के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन पदाधिकारी सहित कुल 5 मतदान कर्मी तैनात रहेंगे।
प्रक्रिया की निगरानी सामान्य प्रेक्षकों द्वारा की गई।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी, सामान्य प्रेक्षक श्री जितेन्द्र कुमार देव, श्री राजेश कुमार साह, श्री विष्णुदेव कच्छप, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

