Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीण इलाकों तक पहुँचेगी कैंसर जांच,सरायकेला-खरसावां में ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्रामीण इलाकों तक पहुँचेगी कैंसर जांच,सरायकेला-खरसावां में ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामीण इलाकों तक पहुँचेगी कैंसर जांच,सरायकेला-खरसावां में ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आरएसबी फाउंडेशन की ओर से सरायकेला-खरसावां जिले में ग्रामीण समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ की शुरुआत की गई। 4 फरवरी 2026 को आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड, यूनिट-1 परिसर से मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।


    इस अवसर पर आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एस. के. बेहरा तथा कंपनी की हेड-सीएसआर एवं आरएसबी फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती प्रियंका बेहरा ने संयुक्त रूप से यूनिट का शुभारंभ किया। करीब एक वर्ष की योजना और तैयारी के बाद शुरू की गई यह मोबाइल यूनिट दूरदराज़ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
    कार्यक्रम में आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री एस. के. बेहेरा, सीएसआर प्रमुख सुश्री प्रियंका बेहेरा, श्रीमती जया सिंह, एमटीएमएच के प्रशासनिक प्रमुख श्री अमिताभ चटर्जी, जमशेदपुर कैंसर सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुजाता मित्रा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री अशोक झा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
    ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ पहल, प्रोजेक्ट सम्भावी के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में समय पर कैंसर की पहचान और जागरूकता बढ़ाना है। वक्ताओं ने कहा कि प्रारंभिक जांच से कैंसर के इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है और यह यूनिट उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाएगी, जिनके लिए अस्पताल तक पहुँचना मुश्किल है।
    आरएसबी फाउंडेशन “सेवा में विनम्रता” के मूल मंत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। यह परियोजना कॉरपोरेट, सामाजिक और स्वास्थ्य संस्थानों—आरएसबी फाउंडेशन, टाटा स्टील फाउंडेशन, एमटीएमएच और रोटरी क्लब—के साझा प्रयासों का एक सशक्त उदाहरण है, जो ग्रामीण भारत में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा।

    ग्रामीण इलाकों तक पहुँचेगी कैंसर जांच सरायकेला-खरसावां में ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफाउंडर्स डे की आहट: जुबली पार्क में लाइटिंग, पेंटिंग सड़कों पर बैरिकेडिंग शुरू
    Next Article बीएलए-2 नियुक्ति को लेकर भाजपा बागडेहरी मंडल में हुई महत्वपूर्ण बैठक

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.