बलांगीर हाँफ मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर (JRR) का जोरदार प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बलांगीर हाँफ मैराथन जो की 1 फरवरी 2026 को उड़ीसा में आयोजित हुआ। इसमें देश भर से धावकों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर के रितेश सिंह तोमर और धर्मराज माक्षी ने हिस्सा लिया । जिसमे रितेश सिंह तोमर को इस दौड़ का ब्रान्ड एम्बेसडर बनाया गया जो की सभी जमशेदपुर वासियों के लिए गर्व की बात हैं। इस दौड़ में रितेश सिंह तोमर 21 किलोमीटर की दौड़ एक घंटा अड़तीस मिनट (1.38) और धर्मराज मांक्षी नें एक घंटा बयालीस मिनट (1.42) में पुरी कर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और क्षारखंड का परचम लहराया तथा शहर का नाम रोशन किया। यह मैराथन बलांगीर उड़ीसा में पहली बार आयोजीत किया गया । इसलिए इस मैराथन में देश भर से धावको ने हिस्सा लिया और इस दौड़ को सफल बनाया ।
*जमशेदपुर रोड रनर के धावकों हमेशा लोगों को शारीरिक तथा मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करते हैं और उन्हें इस तरह के ईवेन् .टश में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं। JRR टीम का एक ही लक्ष्य है स्वस्थ रहे और मस्त रहे।*

