बजट से स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा, विकसित भारत के संकल्पों को मजबूती: चंपई सोरेन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट स्वदेशी को प्रोत्साहित करने वाला, संतुलित और विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
चंपई सोरेन ने कहा कि बजट में स्वदेशी उद्योगों, कुटीर एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों, श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे न केवल आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बल मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार देश के वर्तमान और भविष्य—दोनों को समान रूप से मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

