Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजट 2026 विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव है: अर्जुन मुंडा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बजट 2026 विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव है: अर्जुन मुंडा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 1, 2026Updated:February 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बजट 2026 विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव है: अर्जुन मुंडा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची:पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल खर्च का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने वाला एक दूरदर्शी आर्थिक विज़न है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के भविष्य की स्पष्ट और मजबूत रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
    अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मज़दूर और आम नागरिक की जरूरतों को केंद्र में रखा गया है। रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नए अवसरों और संसाधनों के विकास की घोषणा की गई है, जिससे देश को आत्मनिर्भर, सक्षम और प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।
    उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए स्कूलों की स्थापना, आधुनिक प्रयोगशालाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को आधुनिक, तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा मिल सके। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और आम आदमी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। यह वर्तमान की जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की तैयारियों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को जोड़ने वाला, आम लोगों को सशक्त करने वाला और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने वाला बजट है।

    बजट 2026 विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव है: अर्जुन मुंडा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांव-गरीब से लेकर हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला है बजट: रघुवर दास 
    Next Article बजट से स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा, विकसित भारत के संकल्पों को मजबूती: चंपई सोरेन

    Related Posts

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘

    August 3, 2026

    संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

    August 3, 2026

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘तुलसी भवन द्वारा नगर के 86 साहित्य सेवियों को “भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान प्रदान किया गया ‘

    संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

    सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

    श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

    JFC बंद होने पर टाटा स्टील की सफाई, कहा- रणनीतिक फैसला, वित्तीय गड़बड़ी से कोई संबंध नहीं

    उत्कल एसोसिएशन को बड़ा झटका, संरक्षक एसके बेहरा ने दिया इस्तीफा

    जमशेदपुर पुलिस की डिजिटल बीट पुलिसिंग की नई पहल, आज QR Code आधारित सिस्टम का शुभारंभ

    विस्थापितों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय, पंचायत भवन की बैठक में संगठन सशक्त बनाने पर जोर

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    सावन की प्रथम सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.