Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऊर्जा विभाग में 160 करोड़ के घोटाले का दावा, विधायक सरयू राय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ऊर्जा विभाग में 160 करोड़ के घोटाले का दावा, विधायक सरयू राय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऊर्जा विभाग में 160 करोड़ के घोटाले का दावा, विधायक सरयू राय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने ऊर्जा विभाग से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का दावा करते हुए राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

    सरयू राय के अनुसार ऊर्जा विभाग की लगभग 160 करोड़ रुपये की राशि कैनरा बैंक और एक अन्य बैंक में जमा कराई गई थी। लेकिन जब ऊर्जा विभाग के अधिकारी संबंधित बैंकों में राशि की पुष्टि करने पहुंचे, तो बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से कहा कि विभाग के नाम से कोई भी राशि जमा नहीं है। विधायक ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता करार देते हुए कहा कि यदि विभाग की इतनी बड़ी रकम बैंक खातों में दर्ज ही नहीं है, तो यह एक बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है।

    विधायक सरयू राय ने कहा कि वह इस पूरे मामले को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार से स्पष्ट जवाब मांगेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के पैसे के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

    फिलहाल ऊर्जा विभाग या संबंधित बैंकों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब सभी की निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

    ऊर्जा विभाग में 160 करोड़ के घोटाले का दावा विधायक सरयू राय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में महापौर पद को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल, 5 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र
    Next Article रविवार को नौवां बजट पेश करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय पर बजट का होगा सीधा प्रसारण, सभी मंडलों में भी की गई है तैयारी

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.