Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक  सड़क हादसे में
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक  सड़क हादसे में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक  सड़क हादसे में

    मधुबनी के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुजीत कुमार पासवान बाल-बाल बच गए।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    हाजीपुर (वैशाली)जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबगट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (NH-22) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मधुबनी के राजनगर से विधायक सुजीत कुमार पासवान की गाड़ी आगे चल रही पिकअप वैन से टकरा गई। हादसे के वक्त गाड़ी में विधायक समेत पांच अन्य लोग सवार थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विधायक सुजीत कुमार पासवान मधुबनी से पटना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर धोबगट्टी के पास आगे चल रही एक पिकअप वैन ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। रफ्तार अधिक होने के कारण विधायक की कार अनियंत्रित होकर सीधे पिकअप के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विधायक के बॉडीगार्ड निरंजन कुमार ने वीडियो बयान में बताया, “हम लोग मधुबनी से पटना जा रहे थे, तभी धोबगट्टी के पास आगे चल रही पिकअप ने अचानक ब्रेक ले लिया। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। विधायक जी पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।”टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक स्थिति को भांपते हुए वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर फरार पिकअप की पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद विधायक सुजीत कुमार पासवान कुछ देर तक मौके पर ही रहे और अपनी सुरक्षा टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया। पूरी तरह सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद वे दूसरी गाड़ी से पटना के लिए रवाना हो गए। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने इस खबर के बाद राहत की सांस ली है। इस घटना ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने से होने वाले हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धोबगट्टी के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के बीच ऐसी टक्करें होती रहती हैं। काजीपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक  सड़क हादसे में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर में गांधी पुण्यतिथि ‘शहादत दिवस’ के रूप में मनाई गई, गांधीजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान
    Next Article तेंतला पोड़ा व कमलपुर में 1.10 करोड़ की लागत से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.