Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूजीसी ड्राफ्ट रेगुलेशन 2026 का झारखंड क्षत्रिय संघ ने किया विरोध, वापस लेने की मांग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूजीसी ड्राफ्ट रेगुलेशन 2026 का झारखंड क्षत्रिय संघ ने किया विरोध, वापस लेने की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूजीसी ड्राफ्ट रेगुलेशन 2026 का झारखंड क्षत्रिय संघ ने किया विरोध, वापस लेने की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।झारखंड क्षत्रिय संघ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन–2026 पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे छात्रों के हितों के खिलाफ बताया है। संघ की ओर से इस संबंध में उपायुक्त के माध्यम से संबंधित मंत्रालय एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें ड्राफ्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।

    ज्ञापन में संघ ने कहा कि यूजीसी ड्राफ्ट 2026 में भेदभाव की परिभाषा अस्पष्ट रखी गई है, जिससे सामान्य वर्ग के छात्रों को भी बिना ठोस आधार के शिकायतों और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। संघ का आरोप है कि इससे शैक्षणिक संस्थानों में ‘एकेडमिक वेंडेटा’ यानी व्यक्तिगत दुर्भावना के तहत कार्रवाई की आशंका बढ़ जाती है।

    संघ ने ड्राफ्ट में प्रस्तावित शिकायत निवारण तंत्र, इक्विटी स्क्वॉड और छात्र अनुशासन से जुड़े प्रावधानों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जहां शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने और त्वरित कार्रवाई के प्रावधान किए गए हैं, वहीं आरोपी को पर्याप्त सुनवाई का अवसर न मिलने की आशंका बनी रहती है।

    इसके अलावा, इक्विटी स्क्वॉड को दी जाने वाली व्यापक निगरानी शक्तियों को संघ ने शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता के लिए खतरा बताया। संघ का कहना है कि इससे उच्च शिक्षा का लोकतांत्रिक वातावरण प्रभावित होगा और निर्णय प्रक्रिया में असंतुलन पैदा हो सकता है।

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने मांग की है कि यूजीसी ड्राफ्ट रेगुलेशन 2026 को तत्काल वापस लिया जाए तथा छात्रों और शिक्षकों से व्यापक परामर्श के बाद ही कोई नया प्रावधान लाया जाए। साथ ही संघ ने उच्च शिक्षा में पर्याप्त सरकारी वित्तपोषण और संस्थानों की स्वायत्तता सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है।

    यूजीसी ड्राफ्ट रेगुलेशन 2026 का झारखंड क्षत्रिय संघ ने किया विरोध वापस लेने की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिका (आम) चुनाव–2026: नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, पहले दिन खरीदे गए सैकड़ों प्रपत्र
    Next Article एक्सएलआरआई में 48वीं वार्षिक बैठक व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.