Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर वी एस कॉलेज में छठा (आईईईई) अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन 29 एवं 30 जनवरी को
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आर वी एस कॉलेज में छठा (आईईईई) अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन 29 एवं 30 जनवरी को

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आर वी एस कॉलेज में छठा (आईईईई) अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन 29 एवं 30 जनवरी को

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। आर वी एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में 29 एवं 30 जनवरी 2026 को छठा (आईईईई) अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय है, “रिसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी”। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि झारखण्ड राज्य के राज्यपाल महामहिम श्री सन्तोष गंगवार होंगे। विशिष्ठ अतिथि नेपाल के पोखरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) वेद राज के सी एवं रजिस्ट्रार डॉ० अजय थापा और इंडोनेशिया, बाली से पॉलिटेक्निक नेगेरी बाली विश्वविद्यालय के सुचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में वरिष्ठ व्याख्याता वायन बुडी सेंगाना रहेंगे। इस सम्मेलन में जो पेपर प्रस्तुत किए जाएँगे उनमें कुछ इस प्रकार है

    1. फ्रेश एण्ड हार्डेड प्रॉपर्टीज ऑफ टरनरी ब्लेन्डेड सेल्फ कॉम्पैक्टिंग कॉक्रिट विथ जी जी बी एफ एस एण्ड सिलिका फ्यूम एन आई टी, जमशेदपुर।

    2. क्लाउड कॉस्ट ऑप्टीमाइजेशन बाई इफेक्टिव प्रॉसेस आई आई टी जोधपुर

    3. रिर्सच ऑन द एप्लीकेशन ऑफ मशीन लर्निंग मॉडल सिक्योरिटी एण्ड प्राइवेसी प्रोटेक्शन इन इन्टरनेट कम्पनीज जेम्स कुक यूनिवर्सिटी सिंगापुर।

    4. मॉर्डनाइजिंग लिगासी बैंकिंग सिस्टम हैरिसवर्ग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, यू एस ए एवं अन्य ।

    आर वी एस एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बिन्दा सिंह ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हमारे छात्र झारखण्ड ही नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम तकनीक के क्षेत्र में रौशन करें। आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज ने झारखण्ड राज्य को अब तक 15 विश्वविद्यालय गोल्ड मेडलिस्ट छात्र दिए हैं। इसी से हमारी उत्कृष्टता की पहचान होती है। ट्रस्ट के सचिव श्री भरत सिंह व्यक्तिगत रूप से इस अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन का ध्यान रख रहें हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के बदलते परिवेश में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के विकास एवं उसके प्रयोग पर अवश्य ही ध्यान देना चाहिए, यह सम्मेलन इसी के निमित्त है। उन्होंने बताया कि हम छात्रों को पढ़ने के लिए एक स्वच्छ एवं सुदृढ़ माहौल देते है।

    कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह ने सम्मेलन के बारे में बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों को देश- दुनियाँ में होने वाले नई तकनीकी शोध की जानकारी मिलती है।

    सम्मेलन के चेयरमैन एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि भारत सरकार के विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करने के प्रति हम दृढ़ संकल्पित हैं। हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। डॉ० तिवारी ने बताया कि सम्पूर्ण भारत में हम दृढ़ता से अपने लक्ष्यों की, प्राप्ति हेतू नई नई तकनीक एवं विश्व पटल पर भिन्न-भिन्न देशों से सम्बन्ध स्थापित कर रहे हैं।

    सम्मेलन के कन्वेनर प्रो कृष्ण मुरारी ने बताया कि सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए पूरे विश्व से 900 से अधिक शोध पत्र आए हैं जिनमें से 200 शोध पत्रों को समिक्षा के बाद शामिल किया गया है। इस सम्मेलन का विषय कंप्यूटर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में हाल के रुझान अपने आप में बहुआयामी है। अमेरिका, चाइना, इंडोनेशिया एवं नेपाल के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के स्थापित विद्वान इसमें शिरकत कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएमएम नेता पर तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, पुलिस जाँच में जुटी
    Next Article कांग्रेस मंत्रियों की कुर्सी खतरे में? दिल्ली बैठक से तय होगा झारखंड मंत्रिमंडल का भविष्य

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.