Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा नदी में डूबे 12 वर्षीय छात्र का मिला शव, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वर्णरेखा नदी में डूबे 12 वर्षीय छात्र का मिला शव, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर्णरेखा नदी में डूबे 12 वर्षीय छात्र का मिला शव, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

    प्रशासनिक लापरवाही पर जताई नाराजगी, एनडीआरएफ की स्थायी नियुक्ति की मांग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर- 4 निवासी कमल कालिंदी के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कालिंदी की 26 जनवरी की दोपहर बारीडीह स्थित भोजपुर कॉलोनी घाट पर स्वर्णरेखा नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। इस घटना में शुरुआत से सक्रिय रहीं विधायक पूर्णिमा साहू बुधवार को पुनः घटनास्थल पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर बच्चे की मां एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। बुधवार को इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में रांची से पहुंची एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम एवं स्थानीय मछुआरों के संयुक्त प्रयास से घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे बच्चे का पार्थिव शरीर बरामद किया गया। विधायक पूर्णिमा साहू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा की पहल प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नदी, तालाब और अन्य जोखिम भरे स्थानों से दूर रखें और उनपर निगरानी रखें।

    इस घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनहीनता पर आक्रोशित नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से पूर्व में जिले में 30 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम की स्थायी नियुक्ति की गई थी, लेकिन इस घटना में एनडीआरएफ को रांची से बुलाना पड़ा।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा स्वर्णरेखा नदी में डूबे 12 वर्षीय छात्र का मिला शव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडोंगा घाट हादसे में डूबे बालक का शव बरामद, समाजसेविका रानी गुप्ता की पहल से पहुंची एनडीआरएफ टीम
    Next Article चांडिल अनुमंडल में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1.55 लाख घनफीट बालू व JCB जब्त, मिलीभगत पर उठे सवाल

    Related Posts

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    June 17, 2026

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.