Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग कर्तव्य ही राष्ट्र को महान बनाते हैं- काले 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग कर्तव्य ही राष्ट्र को महान बनाते हैं- काले 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग कर्तव्य ही राष्ट्र को महान बनाते हैं- काले

    नमन कार्यालय सहित काशीडीह नाई संघ, भालूबासा जंबू अखाड़ा, बिरसानगर सांई सरस्वती इंग्लिश स्कूल एवं बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक आदि स्थानों में हुआ भव्य झंडोत्तोलन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर  नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नमन कार्यालय में गरिमामय झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने नमन कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।

    इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों के गणमान्य प्रतिनिधियों, युवाओं एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण बना दिया।

    झंडोत्तोलन के पश्चात उपस्थितजनों ने देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सौहार्द की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी।

    मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। तिरंगे के नीचे खड़े होकर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सदैव सर्वोपरि रखेंगे। युवा शक्ति और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि भारत का भविष्य सुरक्षित, सशक्त और संस्कारवान हाथों में है।

    उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करें।

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर नमन कार्यालय के अलावा अमरप्रीत सिंह काले ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भी आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रमों में सहभागिता की। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उन्होंने काशीडीह नाई संघ, भालूबासा जंबू अखाड़ा, बिरसानगर सांई सरस्वती इंग्लिश स्कूल तथा बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक में मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराया और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

    इन सभी समारोहों में बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं युवाओं की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा हेतु सामूहिक संकल्प दिलाया।

    लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग कर्तव्य ही राष्ट्र को महान बनाते हैं- काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड नगर निकाय चुनाव का ऐलान 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को नतीजे आदर्श आचार संहिता लागू, बैलेट पेपर से होगा मतदान, NOTA नहीं
    Next Article पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU की देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में सभी सरकारी बैंक रहे बंद

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.