रविन्द्र भवन में जिला स्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा रविन्द्र भवन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी, बीएलओ और नए मतदाता शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विगत चुनावों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया.
इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों और मतदाताओं को निष्पक्ष व जिम्मेदार मतदान की शपथ भी दिलाई गई. उपायुक्त ने कहा कि सभी को अपने दायित्व को समझते हुए आगामी चुनावों में पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी.

