कैरव गांधी अपहरण मामले में भाजपा प्रतिनिधिमंडल की एसएसपी से मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कैरव गांधी अपहरण मामले को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने मामले में शीघ्र, प्रभावी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे शहर की कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया।
संजीव सिन्हा ने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संकट की घड़ी में कैरव गांधी के परिवार के साथ खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह सहित अन्य शामिल थे।

