Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मजदूर बनकर आए, लुटेरे बनकर निकले, घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी पर बोला डाका
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मजदूर बनकर आए, लुटेरे बनकर निकले, घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी पर बोला डाका

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मजदूर बनकर आए, लुटेरे बनकर निकले, घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी पर बोला डाका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर के समीप खान बिल्डिंग में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े एक बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। नकाब पहने अपराधियों ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अखिलेश्वर दुबे के घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और लाखों रुपये के जेवरात व नकद समेट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अखिलेश्वर दुबे अपने बेटे की शादी के सिलसिले में गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सुबह के वक्त पहले मुख्य द्वार का ताला तोड़ा। कमरे का ताला नहीं टूटने पर अपराधियों ने दरवाजा ही तोड़ दिया और भीतर घुसकर अलमारी व बक्सों में रखे कीमती जेवरात एवं नकदी लेकर आसानी से निकल गए। बिल्डिंग मालिक उमाकांत सिंह ने बताया कि उन्हें लगा दुबे जी गांव से लौट आए हैं और घर में मरम्मत कार्य चल रहा है, इसलिए किसी को कोई शक नहीं हुआ। बाद में पड़ोसियों ने देखा कि घर का दरवाजा पूरी तरह टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है, जबकि घर में कोई मौजूद नहीं था, तब जाकर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। मौके पर पहुंची मानगो थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरी में हुए कुल नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो सका है, जो परिजनों के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

    घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी पर बोला डाका मजदूर बनकर आए लुटेरे बनकर निकले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला एसपी की कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर, आदित्यपुर, आरआईटी व गम्हरिया थाना का किया औचक निरीक्षण
    Next Article वोट की ताकत से वाकिफ हुए युवा, डीबीएमएस कॉलेज में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.