Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजनौल में एसटीएफ का बड़ा एक्शन
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय समस्तीपुर

    अजनौल में एसटीएफ का बड़ा एक्शन

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    समस्तीपुर। दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव में मंगलवार को हरियाणा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी छापेमारी कर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर की गई है। जाली नोट के जरिए रुपया डबलिंग रैकेट और उससे जुड़ी ठगी व लूट के मामले में जांच के तहत यह छापेमारी हुई।

     

    सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में दर्ज एक प्राथमिकी में 2 लाख रुपये के बदले 4 लाख रुपये देने का झांसा देकर रकम लेने और बाद में रास्ते में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। इसी कड़ी में पंकज कुमार लाल का नाम उभरने के बाद हरियाणा एसटीएफ ने बिहार एसटीएफ की मदद से अजनौल में दबिश दी।

     

    छापेमारी के दौरान एसटीएफ और स्थानीय थाना पुलिस ने घर की सघन तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह घेर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान किसी को भी मकान के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। जांच एजेंसियां इस रैकेट से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

     

    बताया जाता है कि पंकज कुमार लाल पूर्व में भाजपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। वर्तमान में वे रेलवे में नीर पानी सप्लाई, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी संचालन से जुड़े हैं। करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने अजनौल में जमीन खरीदकर करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक लागत से आलीशान मकान का निर्माण शुरू कराया था, जो अभी भी जारी है।

     

    मामले को लेकर डीएसपी विवेक शर्मा ने छापेमारी की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने कहा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण पर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
    एसटीएफ की इस कार्रवाई से इलाके में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा
    Next Article स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.