Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    ठाणे (इंद्र यादव) मुंबई-गुजरात हाईवे पर स्थित काशीगांव पुलिस ने जिस्मफरोशी के एक काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जाल बिछाकर एक महिला दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और तीन पीड़ित लड़कियों को इस दलदल से सुरक्षित बाहर निकाला है।

     

    काशीगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई (PI) राहुल कुमार पाटिल को एक एनजीओ (NGO) के जरिए पुख्ता जानकारी मिली थी कि मीरा रोड ईस्ट में ‘दाराज होटल’ के पास एक महिला एजेंट लड़कियों की सप्लाई करने आने वाली है। यह महिला ग्राहकों को मोबाइल पर स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों के फोटो भेजकर सौदा तय करती थी।

     

     

    फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पुलिस ने एक ‘बोगस ग्राहक’ तैयार किया और उसे महिला दलाल के पास भेजा। जैसे ही सौदा तय हुआ और महिला लड़कियों के साथ मौके पर पहुंची, पहले से तैनात पुलिस की टीम और पंचों ने उसे धर दबोचा।

     

     

    कार्रवाई की मुख्य बातें!
    रेस्क्यू: पुलिस ने मौके से 3 पीड़ित लड़कियों को रेस्क्यू किया।
    आरोपी: एक महिला एजेंट को हिरासत में लिया गया है।

     

    ठिकाना: ये लड़कियां अलग-अलग स्पा सेंटर में काम करती थीं, जिन्हें आरोपी महिला देह व्यापार के धंधे में धकेल रही थी।
    सुधार गृह: रेस्क्यू की गई लड़कियों को कांदिवली स्थित ‘रेस्क्यू फाउंडेशन’ सुधारगृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से स्पा सेंटर या साथी शामिल हैं।

     

     

    यह पूरी कार्रवाई MBVV पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों और जोन-1 के DCP राहुल चव्हाण (IPS) के मार्गदर्शन में सीनियर PI राहुल कुमार पाटिल, हवलदार अभिजीत ठाकुर और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअजनौल में एसटीएफ का बड़ा एक्शन
    Next Article शांति का मुखौटा- सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास

    Related Posts

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    July 11, 2026

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    July 11, 2026

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्यों चुप हैं?

    जादूगोड़ा में सवालों के घेरे में ‘चाय वाला करोड़पति’: संपत्ति की जांच की मांग

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप: मुखिया ने नेल्सन ग्लोबल से की मच्छरदानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.