Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य के अपमान की घटना की घोर निंदा, राष्ट्रपति को भेजा गया माँग पत्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य के अपमान की घटना की घोर निंदा, राष्ट्रपति को भेजा गया माँग पत्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य के अपमान की घटना की घोर निंदा, राष्ट्रपति को भेजा गया माँग पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शंकराचार्य जी महाराज के साथ हुई कथित अपमानजनक घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे सनातन धर्म और हिंदू संत परंपरा के विरुद्ध सुनियोजित षड्यंत्र बताया।

    आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मौनी अमावस्या शांति, भक्ति और संयम का पर्व है, लेकिन इस दिन जगत गुरु शंकराचार्य का अपमान पूरे समाज की धार्मिक भावनाओं पर आघात है। कांग्रेस इस कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी।

    उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं गृह मंत्री को माँग पत्र भेजते हुए घटना की निष्पक्ष जाँच के लिए जाँच समिति गठन, जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा, दोषियों को कठोर दंड तथा शंकराचार्य जी की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग की है।

    दुबे ने सनातन धर्मावलंबियों और विवेकशील नागरिकों से अपील की कि इस कथित षड्यंत्र के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

    माँग पत्र सौंपने वालों में चन्द्रभान सिंह, सामंतों कुमार, रियाजुद्दीन खान, अरुण सिंह, उदय सिंह, मनोज सिंह, सुशील घोष, नंदलाल सिंह, धीरज कुमार, निखिल तिवारी, त्रिनाथ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

    मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य के अपमान की घटना की घोर निंदा राष्ट्रपति को भेजा गया माँग पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनरेगा का स्वरूप बदलना ग्रामीण बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ : कांग्रेस
    Next Article भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन को कुलवंत सिंह बंटी ने दी बधाई

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.