मनरेगा का स्वरूप बदलना ग्रामीण बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ : कांग्रेस
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुरअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी तथा जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत स्तर पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में टाटानगर कांग्रेस के अंतर्गत उत्तर सुसनीगडिया पंचायत में प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में गणेश मंदिर मैदान, गोलपहाड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्रा उपस्थित रहे। चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 (मनरेगा) के मूल स्वरूप को बदलकर मजदूरों के रोजगार को समाप्त करने पर आमादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय केंद्र सरकार 90 प्रतिशत राशि उपलब्ध कराती थी, जबकि वर्तमान मोदी सरकार ने केंद्रांश घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया है और शेष 40 प्रतिशत का बोझ राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है, जिससे मजदूरों का भविष्य संकट में पड़ गया है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि पंचायत और ग्राम स्तर तक जाकर मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी और हर हाल में मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराया जाएगा। यह संघर्ष अब पंचायत-पंचायत तक गूंजेगा।
चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मजदूरों ने भाग लिया और मनरेगा से जुड़ी जानकारियों से लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, रंजीत सिंह, सूरज साहू, मंडल अध्यक्ष नारायण डे, राजेन्द्र सिंह, मनोज पासवान, शैलेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, टोनी सिंह, राजेश दुबे पप्पू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

