बर्मामाइंस में वायु प्रदूषण पर जन सत्याग्रह ने की सख्त कार्रवाई की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के प्रतिनिधियों ने आज उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के माध्यम से झारखण्ड के मुख्य सचिव को मांग पत्र सौंपा। संस्था ने बताया कि बर्मामाइंस क्षेत्र में वायु प्रदूषण के कारण कुछ दिन पहले बैचिंग प्लांट हटाने का आदेश दिया गया था, जिन्हें हटा भी दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति पूर्ववत बनी हुई है।
संस्था के अनुसार, बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी के बगल में स्थित TSUIL (JUSCO) द्वारा संचालित बैचिंग प्लांट तथा टाटा स्टील का WRP क्रशर प्लांट अब भी वायु प्रदूषण के मुख्य कारण हैं। जन सत्याग्रह ने दोनों इकाइयों पर नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें बंद करने की मांग की है।
इसके साथ ही, इन कंपनियों से निकलने वाली विभिन्न प्रकार की स्लैग ढुलाई पर भी आपत्ति जताई गई है, जो नो-एंट्री समय में भी HSM गेट और ट्यूब कंपनी के पास से गुजरते हुए अन्य क्षेत्रों में धूलकण फैलाती है। संस्था ने स्लैग परिवहन को भी नियमों के तहत बंद कराने की मांग की है।

