करणी सेना ने शौर्य दिवस पर महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में सोमवार सुबह क्षत्रिय करणी सेना परिवार द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मेरिन ड्राइव चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए जीवन भर संघर्ष किया और उनका त्याग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि शौर्य दिवस का उद्देश्य समाज में राष्ट्रप्रेम, आत्मसम्मान और वीरता की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर कमलेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हरि सिंह राजपूत, मोहित सिंह, रंजन सिंह, लवकेश सिंह, राधेश्याम, बलराम, मनोज, मधु सिंह, प्रमोद, कृष्णा, उदय, राजकुमार सिंह, अभय सिंह, कृष, रोहित, श्रवण, आशीष, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

