Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीजे की तेज आवाज बनी हिंसा की वजह, डिमना डैम पर दो गुटों में चाकूबाजी व बोतल से हमला
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डीजे की तेज आवाज बनी हिंसा की वजह, डिमना डैम पर दो गुटों में चाकूबाजी व बोतल से हमला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीजे की तेज आवाज बनी हिंसा की वजह, डिमना डैम पर दो गुटों में चाकूबाजी व बोतल से हमला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले में बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना डैम क्षेत्र में रविवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जमकर मारपीट में बदल गया, जिसमें हाथापाई के साथ चाकूबाजी की घटना भी सामने आई। इतना ही नहीं, एक युवक पर बियर की बोतल से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है।

    घटना में एक पक्ष से विश्वजीत दास, विश्वजीत राय और सूरज सिंह घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से नदीम आलम को चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    सूचना मिलने के बाद बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके से डीजे जब्त कर लिया है। घायलों ने बताया कि वे डिमना लेक पर डीजे बजा रहे थे, इसी दौरान डीजे की आवाज तेज करने को लेकर दोनों पक्षों में प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई, जो बाद में हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    डिमना डैम पर दो गुटों में चाकूबाजी व बोतल से हमला डीजे की तेज आवाज बनी हिंसा की वजह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस इंस्पेक्टर मिनहाज आलम की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर बागडेहरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
    Next Article राखा कॉपर क्षेत्र में मजदूर की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर भाजपा ने उठाए सवाल

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.