Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में
    Breaking News Headlines अपराध खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान अपार्टमेंट से चार महिलाओं को हिरासत में लेकर उलीडीह थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध बताया है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में बीते कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिलाएं यहां किस उद्देश्य से रह रही थीं और इनके संपर्क किन-किन लोगों से थे।

    सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला देह व्यापार से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    उलीडीह थाना पुलिस ने बताया कि हिरासत में ली गई महिलाओं के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलुओं की जांच कर रही है।

    ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी चार महिलाएं हिरासत में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअल्पसंख्यक स्कूलों की जर्जर स्थिति और शिक्षक कमी पर गंभीर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग की समीक्षा बैठक
    Next Article राजेश शुक्ल ने झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष पूरा किया 

    Related Posts

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    June 21, 2026

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    June 21, 2026

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, 90 युवाओं ने किया योगाभ्यास

    प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्र -छात्राऐं

    पोटका के विद्यालयों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    देवस्नान एवं रथयात्रा धार्मिक उत्सव की तैयारी को लेकर बोलानी के विष्णु मंदिर मे बैठक संपन्न

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल, आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित

    परमिट फेल इंश्योरेंस फेल गाड़ी दौड़ रही है सड़क पर आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय को किया शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.