Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन से बागबेड़ा और कीताडीह की ओर रेलवे भूमि पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को अभियान चलाकर हटा दिया गया. यह कार्रवाई रेलवे की री- डेवलपमेंट योजना के तहत की गई. झारखंड हाईकोर्ट में मामला प्रस्तुत किए जाने के बावजूद किसी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया. शुक्रवार सुबह से ही स्टेशन क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल, आरपीएफ और रेलवे के संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहे.

    अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. प्रशासन की ओर से पहले ही सीमांकन कर मार्किंग का कार्य पूरा कर लिया गया था. स्टेशन चौक से कीताडीह जाने वाले मार्ग, बीएसएनएल कार्यालय के आसपास का क्षेत्र, बागबेड़ा मार्ग और गोलपहाड़ी गोलचक्कर के पास स्थित शराब दुकान सहित कुल 32 दुकान और मकानों को हटाया जाना है. इनमें 27 दुकान और पांच मकान शामिल हैं.

    प्रशासन की ओर से सभी अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्थान खाली करने का निर्देश दिया गया था. अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में जमशेदपुर के अंचलाधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इससे पूर्व गुरुवार देर शाम क्षेत्र में माइक से एनाउंसमेंट कर लोगों को स्वयं अपना सामान हटाने की सूचना दी गई थी. हालांकि केवल चार दुकानदारों को सामान हटाने के लिए तीन दिनों की अतिरिक्त राहत दी गई थी. अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दुकानदारों के सामने रोजी- रोटी का संकट खड़ा हो गया है. दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से नियमित रूप से किराया देकर दुकानों का संचालन कर रहे थे. दुकानों के हटने से न केवल दुकानदारों बल्कि करीब 40 से 50 कर्मचारियों के सामने भी रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है.

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की
    Next Article केरव गांधी के परिजनों से मिले जदयू नेता, एसएसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.