आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने दिया बधाई
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने से पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है। जामताड़ा भाजपा में भी यह उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जो मेहनत और समर्पण को सम्मान देती है। आदित्य साहू ने एक साधारण बूथ कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़कर निरंतर जनसेवा की और अपनी लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

