Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर में हथियार के साथ अपराध की तैयारी करते युवक गिरफ्तार देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और मोबाइल बरामद, लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिरसानगर में हथियार के साथ अपराध की तैयारी करते युवक गिरफ्तार देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और मोबाइल बरामद, लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर में हथियार के साथ अपराध की तैयारी करते युवक गिरफ्तार देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और मोबाइल बरामद, लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय सिंह उर्फ अजय बाल्मिकी उर्फ मोटा (29 वर्ष), पिता परवीन कुमार, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पहले सरायकेला स्थित एक होटल में काम करता था और लूट व डकैती की घटनाओं में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2025 को परसुडीह थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कार्यालय में हथियार के बल पर की गई लूट की घटना में भी आरोपी की संलिप्तता सामने आई है। लूट की रकम से उसने मोबाइल खरीदा था।

    सिटी एसपी ने बताया कि अजय सिंह का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह बागबेडा तथा बिरसानगर थाना क्षेत्र के मामलों में पहले भी सजायाफ्ता रह चुका है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हुरलुंग क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई।

    पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें

    दो जिंदा गोलियां और मोबाइल बरामद बिरसानगर में हथियार के साथ अपराध की तैयारी करते युवक गिरफ्तार देशी कट्टा लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्गीय रवि चन्द रजक की पुण्यतिथि पर मानवता का संदेश, ओल्ड एज होम में अन्नदान व सेवा कार्य
    Next Article बढ़ते अपराध और अपहरण से भयाक्रांत हैं जमशेदपुरवासी : संजीव सिन्हा

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.