मजदूर नेता राकेश्वर पांडे का जन्मदिन सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष एवं प्रख्यात मजदूर नेता राकेश्वर पांडे का जन्मदिन जमशेदपुर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, सामाजिक सेवा और जनसंपर्क का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
सुबह उन्होंने परिवार संग राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बिष्टुपुर स्थित आवास पर समर्थकों की उपस्थिति में केक काटा गया, जहां उन्हें अंगवस्त्र, शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाइयां दी गईं।
इसके क्रम में राकेश्वर पांडे निक्को पार्क पहुंचे, जहां चेशायर होम के बच्चों के बीच कंबल वितरण कर उनके साथ भोजन किया। बाद में बर्मामाइंस स्थित कुष्ठ आश्रम और आदित्यपुर के वृद्धाश्रम में भी कंबल वितरित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिन का समापन संध्या बेला में उनके आवास पर आयोजित भजन संध्या के साथ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के पदाधिकारी, समाजसेवी, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे

