Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी विवेकानंद सिर्फ एक नाम नहीं, युवाओं की चेतना और राष्ट्र की आत्मा हैं : बृजभूषण सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वामी विवेकानंद सिर्फ एक नाम नहीं, युवाओं की चेतना और राष्ट्र की आत्मा हैं : बृजभूषण सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नमन ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन – कहा युगों युगों तक याद रहेंगे

    स्वामी विवेकानंद सिर्फ एक नाम नहीं, युवाओं की चेतना और राष्ट्र की आत्मा हैं : बृजभूषण सिंह

    विवेकानंद का सपना तभी पूरा होगा जब युवा खुद को और समाज को मजबूत बनाएंगे – वरुण कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल स्वामी विवेकानंद के विचारों से गूंजता रहा। उनके जीवन से जुड़े प्रेरक किस्से, ओजस्वी नारों और समाज व भारतीय संस्कृति के प्रति उनके गहरे जुड़ाव पर खुलकर चर्चा हुई। युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला, मानो विवेकानंद के शब्द आज भी उन्हें रास्ता दिखा रहे हों।

    कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को आत्मविश्वास दिया। उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि विवेकानंद का संदेश “चरित्र, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ही मजबूत समाज की नींव है” और आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि केवल बातें नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति को विश्व मंच पर गर्व के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा, भटकाव और नकारात्मक सोच से दूर रहकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। विवेकानंद का सपना तभी पूरा होगा जब युवा खुद को और समाज को मजबूत बनाएंगे।

    मौके पर राजू मारवाह, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह, स्वदेशी जागरण मंच से अनीता सिंह, पप्पू राव एवं अन्य सभी ने अपने विचार रखे एवं स्वामी विवेकानंद के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन हर हर महादेव सेवा संघ के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू ने किया।

    कार्यक्रम में सरदार महेंद्रपाल सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, बंटी सिंह, लता दीदी, स्वाती मित्रा, लख्खी कौर, डी मनी, महालक्ष्मी देवी, रितिका श्रीवास्तव, तनुश्री लंका, सावित्री देवी, ममता पुष्टि, रिंकू दुबे, गौरी कुमारी, माया देवी, स्नेहलता सिन्हा, राधिका देवी, कैलाश झा, गोपीकांत, बिनोद झा, सरजू राम सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

    युवाओं की चेतना और राष्ट्र की आत्मा हैं : बृजभूषण सिंह स्वामी विवेकानंद सिर्फ एक नाम नहीं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय युवा दिवस पर सुंदरनगर में “युवा जमघट” कार्यक्रम, उमड़ा उत्साह
    Next Article दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन, सम्पूर्ण मिथिलांचल में शोक की लहर

    Related Posts

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    May 10, 2026

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    महिला आरक्षण: राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भव्य समापन, ‘ए न्यू पोस्टबॉक्स : टेल्स फ्रॉम पार्टीशन’ सम्मानित

    सावधान! बीवी को पढ़ाया, नर्स बनते ही छोड़ा? गोंडा राजेश रेनू विवाद | राष्ट्र संवाद

    छपकर बिकते थे कभी, सच के थे अख़बार,

    महिला आरक्षण: राजनीतिक दलों का दोहरा चरित्र | राष्ट्र संवाद

    प्रतिनिधित्व और संतुलन: शुभेंदु मंत्रिमंडल में नए बंगाल की झलक | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.