Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन, सम्पूर्ण मिथिलांचल में शोक की लहर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन, सम्पूर्ण मिथिलांचल में शोक की लहर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन, सम्पूर्ण मिथिलांचल में शोक की लहर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    दरभंगा/जमशेदपुर। दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का 96वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से सम्पूर्ण मिथिलांचल एवं मिथिला वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। महारानी कामसुंदरी देवी, महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं। उनका विवाह वर्ष 1940 में हुआ था। वे सामाजिक, सांस्कृतिक और परोपकारी कार्यों के लिए विशेष रूप से जानी जाती थीं।


    महारानी कामसुंदरी देवी ने अपने पति महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की स्थापना की थी। इस फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिससे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को व्यापक लाभ मिला।

    भारत-चीन युद्ध के दौरान देशहित में 600 किलो सोना दान कर उन्होंने राष्ट्रसेवा का जो अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, वह इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा, सादगी, गरिमा और सांस्कृतिक चेतना से प्रेरित रहा।

    महारानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मिथिला सांस्कृतिक परिषद के आजीवन सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के मंडल मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि महारानी कामसुंदरी देवी न केवल राजपरिवार की गरिमामयी प्रतिनिधि थीं, बल्कि सामाजिक सेवा और मिथिला संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
    उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन सम्पूर्ण मिथिलांचल में शोक की लहर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी विवेकानंद सिर्फ एक नाम नहीं, युवाओं की चेतना और राष्ट्र की आत्मा हैं : बृजभूषण सिंह
    Next Article राष्ट्रीय युवा दिवस पर फर्स्ट एड व डिजास्टर मैनेजमेंट की विशेष ट्रेनिंग

    Related Posts

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.