राष्ट्रीय युवा दिवस पर फर्स्ट एड व डिजास्टर मैनेजमेंट की विशेष ट्रेनिंग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राष्ट्रीय युवा दिवस पर आधुनिक पद्धति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ, सेफ्टी फास्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग सम्पन्न. सभी प्रशिक्षणार्थियों ने एक स्वर में प्रशिक्षण को सराहा. कहा दैनिक जीवन के लिए उपयोगी. प्रैक्टिकल प्रेजेंटेशन के अभिभूत हुए छात्र.
जमशेदपुर के साकची स्थित इन्स्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल के द्वारा आयोजित होने वाले निरंतर तीन महीने चलने वाले सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में, आठ दिनों का फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग, टीम पीएसएफ के द्वारा प्रदान किया जाता है. प्रति माह भारतवर्ष के कोने कोने से आने वाले विद्यार्थी इस प्रशिक्षण के कायल हो जाते. आज साकची के सुभाष मैदान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर लाईव डेमो प्रेजेंटेशन के जरिए सीपीआर ( गोल्डन आवर रहते कैसे किसी घायल को पुनर्जीवन देकर अस्पताल पहुंचा सकते हैं ) जिसमें किस तरह से स्ट्रेचर ड्रील एवं एम्बुलेंस लोडिंग पद्धति को अपनाना है, जानकारी प्रदान किया गया. ट्रेनिंग के दौरान उपस्थित रहे अरिजीत सरकार, मोहम्मद दानिश, उत्तम कुमार गोराई, दीप सेन

