राष्ट्रीय युवा दिवस पर सुंदरनगर में “युवा जमघट” कार्यक्रम, उमड़ा उत्साह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समेकित जन विकास केंद्र एवं कैथोलिक चैरिटीज़ के संयुक्त तत्वावधान में विकास भारती परिसर, सुंदरनगर में “युवा जमघट कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो” रही, जो स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित थी।
कार्यक्रम में किशोर–किशोरियों ने नृत्य, गीत और प्रेरक नाटकों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। साथ ही बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रतिनिधि श्रीमती रंजना पांडे मुख्य अतिथि रहीं, जबकि सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार, बाल कल्याण समिति के अवधेश यादव, रोटरी क्लब से सुमन, संस्था निदेशक फादर बिरेंद्र टेटे सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सिनी, खुंटपानी, आमदा, बुरीगोडा, चरबंदिया एवं ओमरा केंद्रों से आए लगभग 150 युवाओं ने भाग लिया। अतिथियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

