स्वामी विवेकानंद जयंती पर भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में माल्यार्पण व सांस्कृतिक कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य और गायन शामिल रहा। साथ ही छात्राओं ने नारी आत्मरक्षा को लेकर मार्शल आर्ट का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने सराहा।
विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के विचारों को सम्मान देना और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करता है।

