शिबू सोरेन व सुनील महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों में कंबल वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से रविवार को मानगो चौक में झारखंड राज्य के जनक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं वीर शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और मिठाई के पैकेट वितरित किए गए, वहीं बच्चों के बीच चॉकलेट और बिस्किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और समाजसेवा के संकल्प को दोहराया।

