Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्य उत्सव मे सम्मानित की गई भूमिज समाज के सुदर्शन, हरिश, मोनिका एवं नंदिनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साहित्य उत्सव मे सम्मानित की गई भूमिज समाज के सुदर्शन, हरिश, मोनिका एवं नंदिनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्य उत्सव मे सम्मानित की गई भूमिज समाज के सुदर्शन, हरिश, मोनिका एवं नंदिनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रथम साहित्य उत्सव के अंतिम दिन भूमिज समाज के जुड़े लेखक, साहित्यकार एवं कवियों को सम्मानित किया गया. यह सम्मान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हाथों से दिया गया. इसमें साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र मे चार दशक से उत्कृष्ठ कार्य करनेवाले सुदर्शन भूमिज (बालीडीह) एवं हरिश चंद्र सिंह भूमिज (चांदपुर) शामिल है, जबकि साहित्य के क्षेत्र मे युवा कवियित्री मोनिका सिंह (तिरिलडीह) एवं विजनेस वुमेन मे नंदिनी सिंह (गितीलता) को सम्मानित किया गया. सुदर्शन भूमिज एवं हरिश चंद्र सिंह भूमिज झारखंड, पश्चिमी बंगाल और ओडिशा मे भूमिज समाज के लोगों को भाषा एवं साहित्य से जोड़कर आगे बढ़ाने के काम कर रहे है.

    *उपन्सासकार ने युवाओं से किया वार्ता, मोनिका ने भूमिज कविता पाठ किया*

    प्रथम साहित्य उत्सव के अंतिम दिन चतुर्थ सेसन मे देश के जानेमाने उपन्यासकार एवं आलोचक चंद्रहास चौधरी ने पूर्वी सिंहभूम के अलग-अलग क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं से वार्ता किया, जिसमें भूमिज समाज से कवियित्री के रूप मे पोटका प्रखंड के तिरिलडीह की युवा मोनिका सिंह शामिल हुये, जबकि विजनेस वुमेन के रूप मे गितीलता की युवा नंदिनी सिंह भी शामिल रही. यहां दोनो ने अपने-अपने क्षेत्र मे यात्रा को शेयर किया. मोनिका सिंह भूमिज समाज की पहली युवा है, जिन्होंने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से संचालित साहित्य ऑकादमी नई दिल्ली की ओर से पटना मे आयोजित तृतीय अंतराष्टीय साहित्य सम्मेलन मे भाग ले चुकी है. यहां मोनिका सिंह ने जंगल और प्रकृति से जुड़ा एक भूमिज कविता पाठ किया, जिसकी हिंदी अनुवाद भी सुनायी, जिसे सुनकर सभी ने जमकर सराहा और आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया. विजनेस वुमेन नंदिनी सिंह ने टाटा स्टील फाउंडेशन से जुड़कर हेंडीक्राफ्ट के क्षेत्र मे कर रही कार्य और लोगों को रोजगार से जुड़ने के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया. उन्होंने बताया कि वह बुजुर्गों को शिक्षा देने का भी काम करती है, जिससे की बुजुर्गों को भी शिक्षा का ज्ञान हो और छोटे-छोटे काम के लिये उन्ंहें परेशानी नहीं हो. वह गांव की पहली युवा है, जो मुंबई, पुना आदि क्षेत्र मे जाकर अपने हेंडीक्राफ्ट का स्टॉल लगा चुकी है.

    मोनिका एवं नंदिनी साहित्य उत्सव मे सम्मानित की गई भूमिज समाज के सुदर्शन हरिश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का भव्य समापन, साहित्य-संस्कृति का संगम बना आयोजन
    Next Article 75वीं स्टील सिटी गोल्फ चैंपियनशिप में 250 से अधिक गोल्फर आजमाएंगे किस्मत na

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.