Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की कुलपति को छात्रों ने 16 घंटे बंधक बनाकर रखा
    Breaking News Headlines

    प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की कुलपति को छात्रों ने 16 घंटे बंधक बनाकर रखा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की कुलपति अनुराधा लोहिया को छात्रों के प्रदर्शन की वजह से करीब 16 घंटे तक अपने कक्ष में बंद रहना पड़ा. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि लोहिया सुबह छह बजे दूसरे दरवाजे से बाहर निकलीं जबकि छात्रों का एक धड़ा अब भी उनके कार्यालय के बाहर धरना दे रहा है.घर जाने के बाद भी कुलपति ने मीडियाकर्मियों से बात नहीं की. अधिकारी ने बताया कि कुलपति ठीक हैं, हालांकि काफी समय से अंदर बंद होने के कारण थोड़ी तनाव में हैं. कुछ छात्रावासों में मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करने और बर्खास्त छात्रावास कर्मचारियों की बहाली की मांग कर रहे छात्र उनके कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं. छात्रों ने सोमवार दोपहर दो बजे अपना प्रदर्शन शुरू किया था.हम पूरा हिंदू हॉस्टल वापस चाहते हैं छात्र 130 साल पुराने हिंदू हॉस्टल के पांच वार्डों में से तीन में मरम्मत कार्य बिना किसी देरी के पूरा करने और आठ बर्खास्त हॉस्टल कर्मचारियों को तुरन्त बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं. इंडिपेंडेंट कंसोलिडेशन (आईसी) और एसएफआई से जुड़े छात्र हाथ में तख्तियां लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर लिखा था, हम पूरा हिंदू हॉस्टल वापस चाहते हैं और छात्रों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी कठोर कदम ना उठाएं.आईसी से जुड़े प्रदर्शनकारी सुभो बिश्वास ने कहा, हमने वीसी से अपनी मांगों पर स्पष्ट जवाब की मांग की थी…लेकिन वह दूसरे दरवाजे से भाग गईं जबकि हम मुख्य द्वार के बाहर बैठे थे. जब वह वापस परिसर आएंगी तो हम उन्हें ऐसे बचकर निकलने नहीं देंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव के दिन मतदाताओं को मुफ्त में दिल्ली लाएगी स्पाइसजेट
    Next Article मोदी सरकार की नई स्कीम, बिल लाओ और 10 लाख से एक करोड़ तक जीतो

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.