Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ठगे और छले गए ग्रामीणों के पक्ष में सांसद और विधायक आगे आकर रोके स्थानांतरण- विकास सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ठगे और छले गए ग्रामीणों के पक्ष में सांसद और विधायक आगे आकर रोके स्थानांतरण- विकास सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ठगे और छले गए ग्रामीणों के पक्ष में सांसद और विधायक आगे आकर रोके स्थानांतरण- विकास सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर झारखंड सरकार की मेघा दूध डेयरी का मानगो के बालीगुमा सुखना बस्ती में लगने वाला 50 टीएलपीडी का प्लांट अब मानगो के बालीगुमा सुखना बस्ती में नहीं बनेगा, उसे प्रोसेसिंग प्लांट को सरायकेला खरसावां जिले के तितिरबिला ग्राम में स्थानांतरित कर दिया गया है इस स्थानांतरण की अंतिम मोहर लगाकर शुक्रवार को हुई झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में पूरा कर लिया गया ।

    प्लांट की स्थानांतरण होने पर एक दशक से अधिक समय से मानगो बालीगुमा सुखना बस्ती के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के संपूर्ण विकास और बेरोजगारी दूर होने का जो सपना सजा कर रखा था वह टूट गया । आक्रोशित और मायूस लोगों की पहल में विकास सिंह सुखना बस्ती में प्रस्तावित प्लांट के स्थल पर पहुंचकर लोगों की भावनाओं से अवगत हुए । मौके में पहुंचे विकास सिंह ने बताया की पुरे मानगो के लिए स्थानांतरण बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है एक तो पहले से ही मानगों में कोई रोजी रोजगार के साधन नहीं थे जो उम्मीद लोगों को बनी थी वह भी अब टूट गई । कहा कि लगभग दस वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ओर पुनः 7 मार्च 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सुखना बस्ती मानगो में मेघा डायरी संयंत्र का भूमि पूजन किया था । दो बार मुख्यमंत्री के द्वारा भूमि पूजन होने पर स्थानीय सुखना बस्ती ग्रामीणों में न केवल रोजगार की बल्कि संपूर्ण विकास की आस जगी थी । स्थानीय लोगों को पूरा भरोसा था की प्लांट का निर्माण होने पर लोगों को रोजगार मिलेगा तथा क्षेत्र का चहमुखी विकास होगा । लेकिन स्थानीय विधायक और सांसद की अनदेखी और क्षेत्र में रोजगार सृजन करने की मंशा नहीं रहने के कारण लोगों का सपना टूट गया । विकास सिंह ने कहा कि जब दोबारा जनवरी 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भूमि पूजन किया था उसी समय उन्होंने इस सुंदर अवसर को सरायकेला अपने विधानसभा क्षेत्र में ले जाने की बात ठानी होगी जिसे तरह-तरह के नियम कानून का आईना दिखलाकर प्लांट को सरायकेला खरसावां के तितिरबिला ग्राम में शिफ्ट कर दिया गया है शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्थानांतरण का मामला पारित भी हो गया है स्थानीय लोग ठगे हुए महसूस कर रहे हैं स्थानीय लोगों का आक्रोश इस बात पर भी है कि जहां प्लांट लगने वाला था वह खुला मैदान था जहां लोग खेलकूद के आयोजन के साथ-साथ व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया करते थे उस स्थान में प्लांट लगाने का झूठा सपना दिखलाकर घेराबंदी कर लिया गया । मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा की क्षेत्र के चहमुखी विकास के लिए स्थानीय विधायक और स्थानीय सांसद को आगे आना चाहिए और सदन में बात उठाकर प्लांट को पूर्व में प्रस्तावित स्थान में ही लगवाना चाहिए ।

    ठगे और छले गए ग्रामीणों के पक्ष में सांसद और विधायक आगे आकर रोके स्थानांतरण- विकास सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर सड़क हादसा: थार की टक्कर से युवक की मौत, TMH में हंगामा
    Next Article स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं स्वर्गीय सुनील महतो की जयंती पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

    Related Posts

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    May 27, 2026

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.