Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान शुरू, पूर्वी सिंहभूम में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान शुरू, पूर्वी सिंहभूम में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान शुरू, पूर्वी सिंहभूम में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन के रूप में शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य मनरेगा, ग्राम पंचायतों के अधिकार और ग्रामीण श्रमिकों के हितों की रक्षा करना है।

    उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 11 जनवरी को साकची पुराने कोर्ट के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष जिला स्तरीय धरना होगा। 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएँ आयोजित की जाएँगी। 30 जनवरी को प्रखंड स्तर पर धरना, 31 जनवरी से 6 फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जिला स्तरीय धरना तथा 7 से 15 फरवरी के बीच राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव किया जाएगा। इसके बाद फरवरी में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय रैलियाँ आयोजित होंगी।

    इसी क्रम में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक भी हुई, जिसमें पंचायत, वार्ड एवं बीएल-2 कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता, प्रखंड पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान शुरू पूर्वी सिंहभूम में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेफोडिल्स उच्च विद्यालय में 35वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न
    Next Article संजीव सिन्हा को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.