बाल विवाह मुक्त झारखंड को लेकर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नगर भवन दुलाडीह में सामाजिक कुरीति निवारण योजना अंतर्गत राज्य योजनाओं एवं बाल विवाह मुक्त झारखंड से संबंधित एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक आईटीडीए, विधायक प्रतिनिधि, पुलिस उपाधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला में बाल विवाह को समाज एवं बेटियों के भविष्य के लिए गंभीर समस्या बताते हुए इसके विरुद्ध सामूहिक संकल्प लिया गया। महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रभावी जागरूकता फैलाई गई।

