टाटा स्टील फाउंडेशन का ‘ध्वनि 2026’: एसडीजी के लिए युवा सहभागिता का दो दिवसीय मंच
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 11 से 12 जनवरी 2026 तक माइकल जॉन ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में वार्षिक युवा मंच ‘ध्वनि 2026’ का आयोजन करेगा। यूएन अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 की थीम “एसडीजी और उससे आगे के लिए स्थानीय युवा पहल” के अनुरूप यह कार्यक्रम झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के युवाओं को एक मंच पर लाएगा।
दो दिवसीय आयोजन में युवाओं के अनुभव साझा करने के सत्र, नुक्कड़ नाटक, विशेषज्ञों के साथ संवाद, तथा स्वच्छता और पौधारोपण से जुड़े अभियान शामिल होंगे। टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने कहा कि ध्वनि युवाओं की आवाज़ को सशक्त करने और स्थानीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों में उनके योगदान को सामने लाने का प्रभावी मंच बन चुका है।

