Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » AISMWA का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    AISMWA का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    AISMWA का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल— झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला अंतर्गत बाघमुंडी थाना क्षेत्र के अयोध्या हिल में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMWA) की ओर से वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार माझी, सरायकेला जिला महासचिव संतोष कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष विद्युत महतो सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करना एवं भविष्य की कार्ययोजना तय करना रहा।

    बैठक में पश्चिम बंगाल में संगठन विस्तार तथा आगामी बृहद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर सहमति बनी। इस दौरान पत्रकार सुरक्षा, अधिकार, एग्रीगेशन और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

    मौके पर सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया निरंतर पत्रकार हितों की आवाज उठाते रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार माझी ने पत्रकारों से संगठित रहने और संगठन के आह्वान पर एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

    अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता और मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू सहित तापस कोईरी, बलराम हलदार, सोमनाथ राय, कृष्णेनंदु कुमार, शिवनाथ महतो, बानेश्वर महतो, विकास ठाकुर, सुधीर कुंभकार, मालखान महतो समेत अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

    AISMWA का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध शराब भट्टियों पर बड़ी कार्रवाई, चार भट्टियां ध्वस्त
    Next Article सड़क सुरक्षा माह के तहत फतेहपुर में हिट एंड रन व गुड समेरिटन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.